Maldives Controversy के बाद आया MATI को होश, पर्यटन को झटका लगते ही कही ये बात

By रितिका कमठान | Jan 09, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर मालदीव ने विवादित टिप्पणी दी थी। इन टिप्पणियों को दिए जाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद भारत ने इस मामले पर सख्त रुख अख्तियार किया था। भारत के रुख को देखते हुए मालदीव ने अपने मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया था। मालदीव का लगातार भारत में इस घटना के बाद विरोध किया जा रहा है। मालदीप के विरोध को देखते हुए अब मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री को भी होश आ गया है।

संगठन का कहना है कि भारत हमारा सबसे करीबी और पड़ोसी देश है। कोरोना का जिक्र करते हुए संगठन ने कहा कि सीमा खोले जाने के बाद भी उबरने में हमें समय लगा, जिसमें हमारी भारत ने काफी मदद की। मालदीव में भारत ही सबसे बड़ा बाजार था। संगठन ने कहा कि दोनों देशों के बीच करीबी रिश्ता कायम रहना चाहिए। अच्छे संबंधों पर असर डालने वाले बयानों को जारी करने से बचना चाहिए। 

लोगों ने किया मालदीव से किनारा

भारत और मालदीव के बीच छिड़े कूटनीतिक विवाद के बीच घरेलू टूर ऑपरेटरों के संगठन आईएटीओ ने सोमवार को कहा कि मालदीव की यात्रा के लिए कोई भी नई पूछताछ नहीं आ रही है। मालदीव के कुछ मंत्रियों ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीयों के बारे में कुछ अपमानजनक टिप्पणियां की थी जिसके बाद भारत ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। इससे दोनों देशों के संबंधों में तल्खी आ गई है। इसका असर मालदीव की यात्रा करने की योजना बनाने वाले भारतीयों पर भी पड़ा है।

प्रमुख खबरें

इलाहाबाद HC ने अवैध हिरासत पर UP Police को फटकारा, कहा- अपना कानून चला रहे

Delhi में तिरंगा मार्च निकाल रहे करीब 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में, Connaught Place में सुरक्षा कड़ी

SRFTI Kolkata ने वीसी से मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में 6 छात्रों को निकाला

Rajasthan में 9 नए Expressways और जल परियोजनाओं से बदल रहा ढांचा, CM Bhajan Lal Sharma का दावा