West Asia में तनाव से गहराया LPG संकट, Indian Railways की कैटरिंग सेवा पर मंडराया बड़ा खतरा!

By अंकित सिंह | Mar 11, 2026

देशव्यापी एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की खानपान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके चलते रेलवे ट्रेनों में पका हुआ भोजन परोसना अस्थायी रूप से बंद करने और टिकट के साथ भोजन बुक कराने वाले यात्रियों को रिफंड देने पर विचार कर रहा है। IRCTC ने अपने खानपान लाइसेंसधारियों को यात्रियों के लिए निर्बाध भोजन सेवाएं जारी रखने के लिए आपातकालीन योजनाएं लागू करने का निर्देश दिया है।

IRCTC ने 10 मार्च (मंगलवार) को लिखे एक पत्र में रेलवे स्टेशनों पर स्थित फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार आउटलेट्स से कहा है कि यदि द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कमी हो तो वे खाना पकाने के वैकल्पिक तरीकों पर स्विच कर लें। इसमें कहा गया है कि पश्चिम एशिया में हाल ही में हुए अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के मद्देनजर, जो क्षेत्रीय स्थिरता और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को प्रभावित कर रहे हैं, यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि सभी फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार में खानपान सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहें।

इसे भी पढ़ें: LPG Crisis पर KC Venugopal का बड़ा आरोप, बोले- सरकार जनता से बोल रही है सफेद झूठ

इसमें आगे कहा गया है कि मानक और अन्य खाद्य पदार्थों के अलावा, यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए आपको अपनी इकाइयों में रेडी-टू-ईट (आरटीई) खाद्य पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखना होगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि IRCTC अपने बेस किचन और ऑनबोर्ड कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से देशभर में प्रतिदिन लगभग 17 लाख भोजन उपलब्ध कराता है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश