वक्फ बिल को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी, कहा- यह मुसलमानों पर सीधा हमला

By अंकित सिंह | Mar 29, 2025

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर सत्तारूढ़ केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि इसे 'लुटेरों का (संशोधन) कानून' कहा जाना चाहिए क्योंकि भाजपा नीत सरकार वक्फ संपत्तियों को छीनना चाहती है। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी और एनडीए सरकारें लुटेरों का काम कर रही हैं। वे वक्फ संपत्तियों को छीनना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "आप सर्वेक्षण आयुक्त (प्रस्तावित विधेयक के अनुसार) को क्यों हटा रहे हैं? यह सबसे वरिष्ठ अधिकारी का पद है। यह सब लूट के लिए है। इसे वक्फ (संशोधन) नहीं बल्कि 'लुटेरों (संशोधन) कानून' कहा जाना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: इंदिरा गांधी भी ऐसा नहीं कर पाईं थीं, पाकिस्तान को लेकर ऐसा क्यों बोले एस जयशंकर

विधेयक के मुखर आलोचक ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि यह अनुच्छेद 14, 26 और 29 सहित संविधान के कई प्रावधानों का उल्लंघन करता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, जिसे अगस्त 2024 में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया था, को संसद के मौजूदा सत्र में फिर से पेश किया जाएगा, जो 3 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून से किसी को डरना नहीं चाहिए क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार संविधान के दायरे में वक्फ अधिनियम में संशोधन कर रही है।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video