जय श्री राम के नारों के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने ली शपथ

By अंकित सिंह | Jun 18, 2019

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के शपथ ग्रहण के दौरान लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। औवेसी जैसे ही शपथ लेने के लिए अपने सीट से उठे, सत्ताधारी दल के सांसदों ने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। ओवैसी ने भी जवाब देने की कोशिश की पर हंगामा कम नहीं हुआ। हालांकि ओवैसी ने अपना शपथ ग्रहण किया और अंत में उन्होंने भी जय भीम, जय मीम, अल्लाहु अकबर और जय हिन्द के नारे लगाए। ओवैसी ने उर्दू में शपथ ली। 

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों मोदी-शाह ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए बिरला को चुना?

बता दें कि 17वी लोकसभा का आज दूसरा दिन है और नए सांसदों को शपथ दिलायी जा रही है। आज भाजपा के ओम बिरला, कांग्रेस के शशि थरूर, शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर बादल और अभिनेता सनी देओल सहित कई नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली।  

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता