By अभिनय आकाश | Nov 23, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जेल में बंद स्वयंभू बाबा आसाराम की याचिका पर गुजरात सरकार से जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने 2013 के बलात्कार मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने की मांग की है। न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने आसाराम की ओर से पेश वकील से कहा कि वह इस मुद्दे की जांच तभी करेगी जब चिकित्सीय आधार होंगे।