भीड़ में फंस गईं थी आशा भोसले, स्मृति ईरानी ने की मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

मुंबई। जानीमानी गायिका आशा भोसले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन में अचानक बढ़ी भीड़ से बाहर निकालने में मदद करने के लिए शुक्रवार को नवनियुक्त केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी का शुक्रिया अदा किया। आशा (85) ने बताया कि शपथ-ग्रहण समारोह के बाद वह काफी भीड़ में फंस गई थीं। तभी स्मृति ने भीड़ में उन्हें देखा और बाहर निकालने में उनकी मदद की।

इसे भी पढ़ें: श्रद्धांजलि: पिता ने अजय देवगन को सिखाया था दो बाइक वाला स्टंट, रहेंगे यादों में साथ

गौरतलब है कि स्मृति ने हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया है। आशा के ट्वीट के जवाब में स्मृति ईरानी ने ‘नमस्ते’ वाला प्रतीक चिह्न ट्वीट किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी कैबिनेट मंत्री बनाई गईं स्मृति को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं