प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, कुछ घंटे बाद बहाल

By रेनू तिवारी | Jan 05, 2021

मुम्बई। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले ने सोमवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया था, हैक होने के कुछ घंटे बाद  उनका सोशल मीडिया फिर से ठीक हो गया। 87 वर्षीय गायिका ने कहा कि उन्हें एक दुर्भावनापूर्ण "कॉपीराइट उल्लंघन" संदेश मिला जिसके बाद उनका खाता हैक कर लिया गया।

महान गायिका आशा भोसले ने सोमवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम हैक किये जाने के कुछ घंटे के बाद बहाल हो गया। भोसले ने कहा कि उन्हें कुछ गलत ‘कॉपीराइट उल्लंघन’ संदेश मिला जिसके बाद उनका एकाउंट बंद हो गया। उन्होंने संदेश का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया और प्रशंसकों से उनके प्रोफाइल से कुछ प्राप्त होने पर जवाब नहीं देने का अनुरोध किया। बाद में उन्होंने लिखा, ‘‘इंस्टाग्राम टीम को त्वरित कार्रवाई एवं शानदार सहयोग के लिए शुक्रिया कि मेरा एकाउंट मुझे वापस मिल गया है। धैर्य रखने के लिए आपको धन्यवाद।

पिछले एक महीनें नें कई सितारों का  इंस्टाग्राम हुआ हैक

महान गायिका आशा भोसले के दो लाख से अधिक अनुयायी बने हुए हैं। हाल ही में, अभिनेता-राजनेता उर्मिला मातोंडकर, सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मैसी और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिए गए थे। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा