Maharashtra: आषाढ़ी-एकादशी, ईद-अल-अधा आज हर्षोल्लास से मनाई जा रही, ऐसे हैं सुरक्षा के इंतजाम

By रितिका कमठान | Jun 29, 2023

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस व्रत की पौराणिक मान्यता भी है, जिसके मुताबिक आषाढ़ी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए निद्रा में चले जाते है। आषाढ़ी एकादशी का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस दिन कई अनुष्ठान भी किए जाते है।

इस बीच पुइखाडी में रिंगन समारोह के कारण और नंदवाल विट्ठल मंदिर में आने वाले भक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने खास तैयारियां की है। समारोह को देखते हुए जिला प्रशासन ने वाशी फाटा से नदवाल गांव मार्ग को सभी वाहनों के लिए बंद रखेगा। प्रशासन के मुताबिक जैतल फाटा से नंदवाल गांव और भीमा शंकर मंदिर फाटा से नदवाल मार्ग भी बंद रखा जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो। जानकारी के मुताबिक राधानगरी के रास्ते कोंकण जाने और आने वाली सभी एमएसआरटीसी बसें और भारी वाहन कलांबा, इस्पुरली, शेलेवाडी, परिते फाटा, भोगावती मार्ग से होकर जाएंगे।

ईद अल अजहा को लेकर भी तैयारियां
आषाढ़ी एकादशी के साथ ही इस दिन ईद-अल-अजहा यानी बकरी ईद भी मनाई जा रही है। ईद के मौके पर दुनिया भर में शांति के लिए शहर की कई मस्जिदों में एक साथ नमाज अदा की गई। दशहरा चौक स्थित मुस्लिम बोर्डिंग में मुख्य नमाज सुबह 9 बजे अदा की गई। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा