अयोध्या के सरयू नदी में विसर्जित की गई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां

By सत्य प्रकाश | Sep 09, 2021

अयोध्या। राममंदिर आंदोलन के नायक व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियों को सरयू घाट पर विसर्जित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान अयोध्या के साधु-संतों, भाजपा नेताओं सहित स्थानीय लोगों उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। स्व. कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने कहा कि बाबू जी ने जिस राममंदिर निर्माण का सपना देखा था, आज वह साकार हो रहा है। यहीं उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा बाबू जी दर्शन के लिये यहां आना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। लेकिन आज उनकी अस्थियों को पवित्र सरयू में विसर्जित कर उनके लिये प्रार्थना की गई कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों ने स्थान दें। 

इसे भी पढ़ें: ओवैसी के मंच पर बाबरी मस्जिद का हुआ जिक्र, इंजीनियर इरफान ने कहा- कोई मन्दिर तोड़कर... 

वहीं अयोध्या के साधु-संतों ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साधु संतों ने कहा कि अयोध्या के सरयू तट पर उनकी अस्थियों को विसर्जित उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास ने कहा बाबू जी एक सच्चे रामभक्त थे, जिन्होंने रामकाज के लिये अपने पद का त्याग कर दिया लेकिन अपने दृढ़ संकल्प से हटे नहीं, ऐसे रामभक्त का जाना हम सभी लोगों के लिये क्षति है। वहीं हनुमानगढ़ी के मुख्यपूजारी राजूदास ने कहा कि बाबू जी के सपना अब पूरा हो रहा है, जिसकी खुशी तो बहुत है, लेकिन दुख इस बात का है जब राममंदिर बनकर तैयार होगा तो बाबू जी हम सब के बीच नहीं होंगे। उन्होंने कहा बाबू जी ने राममंदिर आंदोलन के लिये जो त्याग किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार