By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 24, 2026
नयी दिल्ली, 24 जुलाई रियल एस्टेट कंपनी आशियाना हाउसिंग लिमिटेड ने मजबूत उपभोक्ता मांग के बीच जयपुर में 372.45 करोड़ रुपये में 224 घर बेचे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह राजस्व-साझेदारी संयुक्त उद्यम मॉडल के तहत 10.35 एकड़ में ‘आशियाना ओमा’ नाम से आवासीय परियोजना विकसित कर रही है। इस परियोजना में कुल 280 प्रीमियम मकान हैं।
कंपनी के पोर्टफोलियो में 55 से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं।