महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण बोले, मुख्यमंत्री बनने की नहीं है कोई जल्दबाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2021

नांदेड़। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की कोई जल्दबाजी नहीं है और वह राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पूरा समर्थन करते हैं। प्रदेश राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल के एक बयान के मद्दनेजर चव्हाण ने यह टिप्पणी की है। पाटिल ने कहा था कि राजनीति में लंबा समय बिता चुका कोई भी व्यक्ति अवश्य ही मुख्यमंत्री बनना चाहेगा। नांदेड़ जिले के भोकर कस्बे में एक रैली को संबोधित करते हुए चव्हाण ने कहा, ‘‘उद्धव ठकरे आज राज्य के मुखिया हैं। हम पूरे दिल से उनके साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के नेता का बयान, कहा- भाजपा को नेताजी की जयंती मनाने का अधिकार नहीं है

मुख्यमंत्री बनने की मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘तीनों दलों--शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस-- के नेताओं ने साथ मिल कर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) बनाया। इसके जरिए हम राज्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में सफल रहे। कुछ लोग संकट पैदा करना चाह रहे हैं, लेकिन उनकी योजना सफल नहीं होगी। एमवीए सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!