अशोक गहलोत ने लोगों से जीत का जश्न नहीं मानने की अपील की, चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों पर किसी तरह का जश्न नहीं मनाएं और संयम व अनुशासन का परिचय दें। राज्य में तीन विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती रविवार सुबह शुरू हो गई। चुनाव परिणाम शाम तक आने की संभावना है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘राज्य में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे, परिणामों को देखते हुए मेरी अपील है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर किसी भी प्रकार का जश्न न करें, भीड़ इकट्ठी न करें, एकत्रित होकर या बाहर आकर पटाखे छोड़ने सहित किसी भी प्रकार का कार्यक्रम न किया जाए। ’

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार