अशोक गहलोत का सफल ऑपरेशन, PM मोदी ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

मुंबई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मुंबई के एक अस्पताल में हर्निया का सफल ऑपरेशन हुआ। 67 वर्षीय गहलोत का रविवार को ऑपरेशन किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी स्वास्थ्य की समय समय पर जांच कराते रहें और उचित समय पर उपचार कराएं। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘हर्निया की शिकायत का समय पर पता लग जाने के कारण मेरा मुंबई में सफल ऑपरेशन हुआ।’’

 

उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू समेत जिन बीमारियों का उपचार मुमकिन है, सतर्क एवं जागरुक रहकर उनसे समय पर निजात पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू का इलाज 100 प्रतिशत मुमकिन है। राजस्थान में इस बीमारी ने अब तक 70 से अधिक लोगों की जान ले ली है।  उन्होंने अपील की, ‘‘ मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरुक रहें और समय पर उपचार कराएं।’’

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सफल ऑपरेशन के बारे में जानकर खुशी हुई। अशोक जी, मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री