अशोक गहलोत का बीजेपी पर करारा वार, कहा- आप लोगों के बाप-दादा आ जाएंगे तो भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनने वाला

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2022

 सेना में भर्ती संबंधी केंद्र की नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित ‘‘प्रतिशोध की राजनीति’’ को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दिल्ली में जंतर मंतर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी ये विचारधारा की लड़ाई है। हमारी बीजेपी और मोदी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। वो हमें दुश्मन मानते हैं। कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं। आप लोगों के बाप-दादा आ जाएंगे तो भी ये कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर PM मोदी, कांग्रेस विधायक ने स्कूल बंद होने पर उठाए सवाल, कहा- शिक्षा एक मजाक बन गई

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में गांधी से पूछताछ कर रहा है और सोमवार को चौथी बार वह एजेंसी के सामने पेश हुए। गौरतलब है कि ईडी धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। वहीं, सेना में भर्ती संबंधी केंद्र की नई ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। इस नई योजना के तहत थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती चार साल के लिए संविदा आधार पर की जाएगी और इन्हें ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा। कांग्रेस ने दावा किया है कि यह योजना ‘‘युवा विरोधी’’ है और सेना को ‘‘बर्बाद’’ करेगी।

प्रमुख खबरें

Bakrid से पहले CM Yogi के UP में सख्त निर्देश: खुले में न नमाज़, न कुर्बानी

IPL 2026 Playoff Schedule: RCB, GT, SRH, RR तैयार, खिताब की जंग शुरू

देश व समाज हित में डीजल व पेट्रोल की बचत के साथ-साथ स्थाई सादगी समय की मांग!

Top 10 Breaking News 25 May 2026 | Assam Assembly Uniform Civil Code Bill | Twisha Sharma Death Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें