अशोक गहलोत बोले, कोरोना को केवल जन आंदोलन की मदद से हराया जा सकता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2020

जयपुर।  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कोरोनो वायरस संक्रमण के प्रसार की जांच के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने के केंद्र के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इसके सिर्फ जन आंदोलन की मदद से हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही यह मुहिम छोड़ रखी है और वह सफलतापूर्वक चल रही है। गहलोत ने ट्वीट किया कि यह अच्छा है कि केंद्र सरकार कोविड-19 के खिलाफ जन जागरूकता अभियान शुरू करेगी। राजस्थान में हमने पहले ही इस तरह का अभियान कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन दो अक्टूबर गांधी जयंती पर शुरू किया, जो सफलतापूर्वक चल रहा है। उन्होंने आगे लिखा, ‘‘कोरोना को केवल जन आंदोलन के साथ हराया जा सकता है।’’ गहलोत ने कहा कि कोरोना (वायरस संक्रमण) के विरूद्ध जन आंदोलन में राज्य की जनता ने बढचढ कर भाग लिया है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के जरिये जनता को जो संदेश दिया गया है उसमें बताया गया है कि हमें वायरस से डरने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका से सवाल पूछने वाले भाजपा नेताओं पर बरसे गहलोत, बोले- खुद बारां क्यों नहीं जाते

इस जन आंदोलन के परिणामस्वरूप ज्यादा से ज्यादा लोगों ने मास्क पहनना शुरू किया, दो गज की दूरी के नियम का पालन करने लगे और स्वयं भी बार-बार हाथ धोते हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर तरह से आम जनता इस मुहिम में भाग ले रही है, लोग मास्क बांट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में जनता की भागीदारी और उनके समर्थन से हम वायरस को हरा देंगे।

प्रमुख खबरें

अगर आपको भी इन चीजों को खाने से होती है क्रेविंग, तो शरीर में है विटामिन्स की कमी

12 Digit Masterstroke | Aadhaar Card कैसे बना भारत के नागरिक की पहचान, IT खुफिया टीम कौन थी, कैसे दिया गया इस पूरी योजना को अंजाम? यहां जानें सब कुछ

लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी... भारत के इन हिस्सों को शामिल कर नेपाल छापेगा 100 रुपये के नोट

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो श्रमिकों की मौत