करौली को लेकर राजनीति जारी, गहलोत बोले- जिन राज्यों में है भाजपा की सरकार, वहां रामनवमी पर भड़के दंगे

By अंकित सिंह | Apr 13, 2022

हिंदू नववर्ष की शुरुआत पर करौली में हुई हिंसा को लेकर भाजपा ने लगातार राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी कड़ी में आज भाजपा की ओर से तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में एक न्याय यात्रा निकाला गया। हालांकि, तेजस्वी सूर्या को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तेजस्वी सूर्या एवं भाजपा लगातार अशोक गहलोत के खिलाफ हमलावर है। इन सब के बीच अब अशोक गहलोत ने ट्वीट कर भाजपा पर पलटवार किया है। अपने ट्वीट में अशोक गहलोत ने लिखा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां रामनवमी पर दंगे भड़के। राजस्थान में सभी समुदायों ने साथ मिलकर रामनवमी का त्यौहार मनाया एवं रामनवमी के जुलूसों का हिन्दू, मुस्लिम, सिख समेत तमाम धर्मों, वर्गों के लोगों ने स्वागत किया। गहलोत ने आगे लिखा कि भाजपा को राजस्थान के लोगों की एकता एवं सौहार्दपूर्ण माहौल से ही परेशानी है। ये अफसोस कर रहे हैं कि प्रदेश में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से कैसे मन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतागण लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाया जाए। इसलिए कभी ये करौली में जाकर भ्रामक बातें करते हैं तो कभी राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपते हैं जिससे तनाव बना रहे। परन्तु प्रदेश सरकार ने प्रशासन को चाक चौबंद रहने के निर्देश दिए हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके। 

प्रमुख खबरें

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया

DC vs GT Weather Report: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस मैच के बीच बारिश बनेगी विलेन?

America-Iran Ceasefire का भारत ने किया स्वागत, MEA बोला- West Asia में स्थायी शांति की उम्मीद