नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 19, 2026

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘देश की जनता सब देख रही है। हमें विश्वास है कि समय आने पर करारा जवाब देगी।’’ गहलोत ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, ‘‘ऐसा लग रहा है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और अब यह पुलिस तंत्र बन चुका है।

राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक विपक्षी दलों को पुलिस और सरकारी एजेंसियों के जरिए कुचला जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को आज करीब बीस साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को चुनाव मैदान से हटाया गया और फिर कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया। गहलोत ने पूछा कि अगर सच में कोई जुर्म हुआ था तो पुलिस की नींद बीस साल बाद आज ही क्यों खुली?

राजस्थान में 309 नगर निकायों में अध्यक्षीय पद को लेकर जारी प्रक्रिया की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान में निकाय चुनावों में भाजपा सरकार ने पुलिस का जो दुरुपयोग किया, वह तो इतिहास में दर्ज हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र नहीं, भय और दमन का राज है, देश की जनता सब देख रही है। हमें विश्वास है कि समय आने पर करारा जवाब देगी।

प्रमुख खबरें

Pune Police ने अवैध रूप से रह रहीं 19 विदेशी महिलाओं को पकड़ा, डिपोर्टेशन शुरू

HIMUDA की टाउनशिप योजना के खिलाफ Baddi के 14 पंचायतों के किसान, दी आंदोलन की चेतावनी

Ukraine War: रूस से रिश्ते सुलह कराने में मददगार, Dutch Foreign Minister टॉम बेरेन्डसेन का बयान

Nagpur में Air Fest 2026 संपन्न, Sukhoi 30 और सूर्य किरण टीम ने दिखाया हैरतअंगेज करतब