29 मई को दिल्ली का दौरा करेंगे Ashok Gehlot, कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मिलकर तय होगी Rajasthan Election की रणनीति

By एकता | May 28, 2023

राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और राज्य की कांग्रेस सरकार के भीतर घमासान मचा हुआ। दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आमने-सामने हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ राजनीतिक युद्ध छेड़ा हुआ है, जो पार्टी के लिए एक बड़ी मुसीबत बना हुआ है। अब इन सब के बीच खबर आई है कि कांग्रेस की आलाकमान ने अशोक गहलोत को 29 मई को दिल्ली बुलाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आलाकमान ने प्रदेश के आने वाले चुनावों की रणनीति तय करने और पायलट से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए गहलोत को दिल्ली बुलाया है।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: 'आज छुआछूत बहुत बढ़ गया है', अशोक गहलोत ने मोहन भागवत और पीएम मोदी से पूछा यह सवाल

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच काफी लंबे समय से खींचतान चल रही है। दोनों के बीच की कड़वाहट की वजह से आने वाले राजस्थान चुनावों में कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो सकता है। इसलिए आलाकमान गहलोत और पायलट के बीच की कड़वाहट दूर करने में लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गहलोत से मुलाकात के बाद पार्टी अध्यक्ष अलग से पायलट के साथ भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस की कोशिश फिलहाल यही है कि राजस्थान चुनावों से पहले दोनों नेताओं के रिश्ते में संतुलन बनाया जाए ताकि आने वाले समय में पार्टी को किसी भी तरह का कोई राजनितिक नुकसान न झेलना पड़े।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर