अशोक लेलैंड ईवी के लिए अलग संयंत्र लगाएगी, वैकल्पिक ईंधन पर करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2022

नयी दिल्ली|  हरित परिवहन के भविष्य को लेकर उत्साहित हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने देश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उतारने के लिए एक नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है।

वाणिज्यिक वाहन कंपनी का लक्ष्य अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो का विस्तार करने के साथ-साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए इंजन विकसित करने का है।

अशोक लेलैंड के कार्यकारी चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने पीटीआई-से कहा, ‘‘स्पेन में हम एक विनिर्माण संयंत्र और शोध एवं विकास केंद्र के साथ आ रहे हैं और अगले कुछ वर्षों में इसे और आगे बढ़ाने की योजना है। भारत में हम अशोक लेलैंड के पास उपलब्ध संसाधनों का महत्तम इस्तेमाल करना चाहते हैं।’’ हिंदुजा ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि बहुत जल्द हमें एक अलग संयंत्र की भी जरूरी होगी। हमारी प्रबंधन टीम इस पर गौर कर रही है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी ने नए संयंत्र के लिए कोई समयसीमा तय की है, उन्होंने कहा कि बहुत कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में वृद्धि पर निर्भर करेगा।

‘‘हम उपलब्ध सभी अवसरों और विकल्पों को देख रहे हैं, ताकि अगर बाजार को अधिक उत्पादों की आवश्यकता हो, तो क्षमता कभी समस्या नहीं बने। इसलिए मैं अभी इसके लिए तारीख नहीं बता सकता। लेकिन हमने अपने सभी विकल्पों को खुला रखा है।’’

हिंदुजा ने कहा, ‘‘फिलहाल कंपनी अगले दो वर्षों के लिए उत्पादन क्षमता के बारे में काफी संतोषजनक स्थिति में है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम काफी संतोषजनक स्थिति में हैं। मान लीजिए, 24 महीने। अशोक लेलैंड स्विच के लिए आवश्यक इलेक्ट्रिक उत्पाद प्रदान करने में सक्षम होगी।’’ कंपनी की ईवी योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि ‘दोस्त’ और ‘बड़ा दोस्त’ मॉडलों का इस्तेमाल घरेलू और दक्षेस के बाजारों की जरूरत कों पूरा करने के लिए किया जाएगा।

हिंदुजा ने कहा, ‘‘हम स्विच के नजरिये से हम हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) की बिल्कुल नई श्रृंखला के उत्पादन पर भी विचार कर रहे हैं। यह यूरोप, ब्रिटेन और अमेरिकी बाजारों के लिए होगा।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने दोस्त और बड़ा दोस्त का विद्युतीकरण किया है और इनके प्रोटोटाइप पहले से चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्विच के परिप्रेक्ष्य से देखें, तो हम 2022 की चौथी तिमाही में इलेक्ट्रिक एलसीवी का उत्पादन शुरू कर पाएंगे।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश