अशोक लीलैंड बांग्लादेश को निर्यात करेगा 300 डबल डेकर बसें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2018

दिल्ली। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड को बांग्लादेश सड़क परिवहन निगम (बीआरटीसी) से 300 डबल डेकर बसों का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि वह आठ महीनों के भीतर इन बसों की आपूर्ति बीआरटीसी को करेगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक विनोद के. दसारी ने कहा, ‘‘बांग्लादेश हमारे लिए प्रमुख निर्यात बाजार है। यह हमारी स्थिति को और मजबूत बनाएगा।’’ हाल ही में कंपनी की ब्रितानी अनुषंगी ऑप्टेयर पीएलसी ने लंदन परिवहन विभाग से 31 इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों की आपूर्ति का ऑर्डर हासिल किया था।

 

प्रमुख खबरें

क्रिकेट में तूफान मचाने के बाद अब बॉलीवुड डेब्यू करेंगे आंद्रे रसेल, अविका गोर के साथ लगाएं ठुमके

2024 का चुनाव एंबिशन के लिए नहीं, मोदी के लिए मिशन है, प्रधानमंत्री बोले- वो कहते हैं खत्म किया आर्टिकल 370 फिर से लागू करेंगे

Mamata Banerjee को पहले से ही थी शिक्षक भर्ती घोटाले की जानकारी, TMC के पूर्व महासचिव कुणाल घोष ने किया बड़ा दावा

भारत में चल रहे हैं चुनाव, मोदी के एक बुलावे पर 10 देशों के नेता दिल्ली दौड़े चले आए