जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में ईंट से तोड़ा गया अशोक चिन्ह, BJP ने बताया आतंकवादी हमला

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2025

जम्मू और कश्मीर वक्फ बोर्ड द्वारा असारी शरीफ हजरतबल दरगाह के पुनर्निर्माण और पुनर्विकास पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को तोड़ दिया गया। हज़रतबल दरगाह की आधारशिला पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को क्षतिग्रस्त करने वाली भीड़ के वायरल वीडियो पर, भाजपा नेता और जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख़्शां अंद्राबी ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को क्षतिग्रस्त करना एक आतंकवादी हमला है और हमलावर एक राजनीतिक दल के गुंडे हैं। इन लोगों ने पहले भी कश्मीर को बर्बाद किया और अब खुलेआम दरगाह शरीफ़ के अंदर घुस आए हैं। हमारे प्रशासक बाल-बाल बचे। भीड़ ने उन पर भी हमला किया... इस भीड़ ने राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को क्षतिग्रस्त करके बहुत बड़ा अपराध किया है। उन्होंने दरगाह की गरिमा को ठेस पहुँचाई है और उनकी पहचान होते ही उन्हें आजीवन दरगाह में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की जाएगी। 

उन्होंने तर्क दिया कि दरगाह के अंदर अशोक चिह्न, जिसे एक मूर्ति के रूप में वर्णित किया गया है, रखना इसी सिद्धांत के विरुद्ध है। सादिक ने आगे कहा, पवित्र स्थानों में केवल तौहीद की पवित्रता झलकनी चाहिए, और कुछ नहीं। दरगाह के आंतरिक भाग का नवीनीकरण और उद्घाटन बुधवार को किया गया। 

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है