कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने पेगासस मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021

नयी दिल्ली| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने पेगासस जासूसी के आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले का बुधवार को स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: अपराध अगर दीवानी मामला हो तो अदालतें एससी/एसटी कानून के तहत मामलों को निरस्त कर सकती हैं: न्यायालय

नागरिकों के निजता के अधिकार के विषय पर पिछले कुछ सालों के एक महत्वपूर्ण फैसले में प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा की दुहाई देने मात्र से न्यायालय ‘‘मूक दर्शक’’ बना नहीं रह सकता।

कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘आदेश नागरिकों के मौलिक अधिकारों के संरक्षक के रूप में अदालत के दावे को पुष्ट करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आदेश आश्वस्त करता है कि संवैधानिक शासन की अनिवार्यता को लागू किया जाएगा और सरकार की ओर से भ्रांति को मौलिक स्वतंत्रता और अपरिहार्य मानवाधिकारों को विफल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बेलगाम विदेशी चंदा प्राप्त करना कोई मौलिक अधिकार नहीं: केंद्र

प्रमुख खबरें

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी