अश्विन-जडेजा की जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को दिलाएगी जीत, प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदवाल

By अंकित सिंह | Oct 29, 2021

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 अक्टूबर को टी-20 विश्व कप का अहम मुकाबला होने वाला है। भारतीय दृष्टिकोण से देखें तो यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि न्यूजीलैंड भी इस मुकाबले को जीतने के लिए दमखम लगाएगा। 31 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले को जो टीम जीतेगी उसकी सेमीफाइनल में जाने की संभावनाएं बरकरार रहगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी तो फेल रही लेकिन इससे भी ज्यादा खराब गेंदबाजी रही। माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम बड़े बदलाव कर सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि एक बार फिर से रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए देखा जा सकता है। टीम इंडिया अश्विन के अनुभव और फिरकी दोनों का उपयोग करना चाहेगी। 

इसे भी पढ़ें: ICC टी-20 रैंकिंगः एक पायदान लुढ़क पांचवें स्थान पर खिसके विराट कोहली

बताया जा रहा है कि रविंद्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ खतरनाक साबित हो सकती है। यही कारण है कि टीम इंडिया में न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती कुछ खास कमाल नहीं कर सके, ऐसे में उनकी जगह आर अश्विन को टीम में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा हार्दिक पांड्या की जगह शार्दुल ठाकुर को खेलने का मौका मिल सकता है। सूर्यकुमार यादव की जगह ईशान किशन को भी मौका दिया जा सकता है। रोहित और राहुल के साथ ही टीम इंडिया ओपनिंग करेगी। 

प्रमुख खबरें

Jio ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी! 200 रुपये में मिलेगा OTT, डेटा और लाइव टीवी का कॉम्बो

कार खरीदने वालों को झटका! Hyundai ने बढ़ाईं कीमतें, अब देना होगा ज्यादा पैसा

Abhijit Dipke Attack | मुझ पर हमले के पीछे आरएसएस के लोग थे, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का आरोप

रिकॉर्ड के मोर्चे पर कौन भारी, कौन कमजोर