भड़काऊ नारेबाजी मामले में अश्विनी उपाध्याय को जमानत, जानिए क्या था पूरा मामला?

By अभिनय आकाश | Aug 11, 2021

जंतर-मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी के मामले में गिरफ्तार अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने उपाध्याय को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है। जंतर मंतर के पास 8 अगस्त को हुए प्रदर्शन के दौरान कई लोगों के द्वारा कथित भड़काऊ नारेबाजी के आरोप लगे थे। बाद में मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम विरोधी नारेबाजी से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को अधिवक्ता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान