Ashwini Vaishnaw ने Railway स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल तुरंत सुनिश्चित करने के दिए आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 17, 2026

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल पानी सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाने के आदेश दिए हैं। वैष्णव का यह आदेश भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग)की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कई स्टेशनों पर पेयजल मुहैया कराने के लिए लगाए गए ‘वाटरकूलर’ में ई-कोलाई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया पाए जाने की बात कही गई थी। रेलवे मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, वैष्णव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे दिन मुद्दे की समीक्षा की और कई उपाय करने के आदेश दिए, जिनमें पानी को फिल्टर करने वाली प्रणाली लगाना, पानी की टंकियां बदलना और पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच शामिल है।

प्रमुख खबरें

Asian Games cricket में Ishan Kishan की आतिशी पारी से भारत ने बनाए 169 रन

World Vegetarian Day 2026: शाकाहार है स्वस्थ और संतुलित दुनिया का आधार

ज्योतिषी उन्हें US का राष्ट्रपति भी बन सकते हैं, सचिवालय की योजनाओं को लेकर कनिमोझी ने विजय का उड़ाया मज़ाक

Rahul Gandhi ने ECI और TCS पर उठाए सवाल, Form 6 में बदलाव पर पूछा किसने दिया आदेश