एएसआई को ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट सौंपने के लिए मिला 28 नवंबर तक का समय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2023

वाराणसी की जिला अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट सौंपने के लिए 10 दिन का और समय दिया है। इसके पहले अदालत ने एएसआई को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे की रिपोर्ट सौंपने के लिए 17 नवम्बर तक का समय दिया था। एएसआई ने शुक्रवार को अदालत से सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए 15 दिन और समय की मांग की थी, जिस पर शनिवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने 10 दिन का समय दिया है। अदालत ने कहा है कि किसी भी हाल में 28 नवंबर को एएसआई सर्वे रिपोर्ट जमा करे। हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट 17 नवम्बर को जमा करना था, परंतु सर्वेक्षण में इस्तेमाल तकनीकी रिपोर्ट न आ पाने की वजह से शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जिला जज ए के विश्वेश की अदालत में रिपोर्ट जमा करने के लिए 15 दिन और समय की मांग की थी, जिस पर शनिवार को सुनवाई करते हुए जिला जज ने सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए 10 दिन का और समय दिया है।

जिला अदालत ने गत 21 जुलाई को एएसआई को ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर चार अगस्त तक रिपोर्ट पेश करने को कहा था और 24 जुलाई को सर्वे शुरू होने के बाद पहले उच्चतम न्यायालय और फिर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश से तीन अगस्त तक काम रुका रहा। उसके बाद एएसआई ने सर्वे का काम पूरा करने के लिए चार हफ्ते का और वक्त मांगा था। वाराणसी की जिला अदालत ने पांच अगस्त को सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए चार हफ्ते का और समय दिया था। उसके बाद अदालत ने आठ सितंबर को एएसआई को सर्वे का काम पूरा करने के लिए चार हफ्ते का समय और दिया था।

प्रमुख खबरें

Ayurveda Tips: 25 की उम्र के बाद क्यों गायब हो रहा Face का ग्लो? ये 5 आदतें हैं जिम्मेदार

Mirzapur The Movie Teaser Out | कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी, इस दिन होगी रिलीज़

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे