Nashik-Trimbakeshwar Kumbh | प्राचीन त्र्यंबकेश्वर मंदिर को सुरक्षित करेगा एएसआई, कुंभ के लिए विशेष तैयारी

By रेनू तिवारी | Jul 31, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 13 प्रमुख अखाड़ों के प्रमुखों और पुरोहित संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और आगामी नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों पर चर्चा की थी। यह मेला 31 अक्टूबर 2026 को नासिक के त्र्यंबकेश्वर और रामकुंड में पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा।

महाराष्ट्र में अगले साल आयोजित होने वाले कुंभ मेले से पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) मानसून के बाद नासिक जिले में स्थित प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर का रासायनिक संरक्षण का कार्य प्रारंभ करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भगवान शिव को समर्पित त्र्यंबकेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह नासिक शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है।

हर 12 साल में एक बार लगने वाला सिंहस्थ कुंभ मेला 31 अक्टूबर 2026 को त्र्यंबकेश्वर और नासिक के रामकुंड में ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘‘अगले वर्ष कुंभ मेले के दौरान देश भर से श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में भारतीय नागरिक को 14 साल की सजा

एएसआई को इस प्राचीन मंदिर के रासायनिक संरक्षण के लिए मंजूरी मिल गई है।’’ उन्होंने कहा, एएसआई सबसे पहले मंदिर की सफाई का कार्य शुरू करेगा, जिसके बाद रासायनिक संरक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान मंदिर की संरचना में मौजूद छोटी-मोटी दरारों की भी मरम्मत की जाएगी। यह कार्य मानसून के बाद शुरू होगा और संभावना है कि यह अगले वर्ष फरवरी तक पूरा हो जाएगा।

इसके अलावा 29 जुलाई, 2027 को नासिक में ‘नगर प्रदक्षिणा’ (शहर में घड़ी की दिशा में मूर्ति को घुमाने वाला जुलूस) आयोजित की जाएगी। गोदावरी नदी में पहला ‘अमृत स्नान’ (अनुष्ठान स्नान) 2 अगस्त, 2027 को, दूसरा 31 अगस्त, 2027 को, तीसरा 11 सितंबर, 2027 को नासिक में और चौथा 12 सितंबर, 2027 को त्र्यंबकेश्वर में होगा। 12 वर्षों में एक बार आयोजित होने वाला सिंहस्थ कुंभ मेला 24 जुलाई, 2028 को समाप्त होगा।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार