Asia Cup 2023 से पहले लंबे ब्रेक पर रोहित-विराट, इस दिन करना होगा NCA में रिपोर्ट

By Kusum | Aug 05, 2023

30 अगस्त से एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं इस बीच भारतीय टीम (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को ब्रेक दिया गया है। जिसके बाद उन्हें 23 अगस्त को टूर्नामेंट से पहले 2023 कैंप के लिए एनसीए (NCA) को रिपोर्ट करना होना। 

2024 T20 WC के लिए युवा टीम 

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट को बताया कि, रोहित और विराट कोहली आगामी 23 अगस्त को एनसीए को रिपोर्ट करेंगे। ये जोड़ी टी20 टीम का हिस्सा नहीं है क्योंकि बोर्ड ने आईसीसी 2024 टी20 वर्ल्डकप के लिए हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में एक युवा टीम को चुना है। 

रोहित-कोहली फिटनेस को करेंगे बेहतर 

बहरहाल, इस समय टीम इंडिया अपना फोकस एशिया कप पर रखी हुई है। जिसके चलते रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी फिटनेस को बेहतर करने पर जुटे हैं। इसके लिए दोनों बेंगलुरु में एनसीए में कैंप में शामिल होंगे। 

गौरतलब है कि, रोहित और कोहली एशिया कप के लिए श्रीलंका जाएंगे। जहां 2 सितंबर को भारतीय टीम को पाकिस्तान से टकराना है। जबकि अन्य खिलाड़ियों में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दोनों एशिया कप 2023 के लिए शिविर में शामिल हो सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

China Open Badminton: PV Sindhu का सफर थमा, Chen Yufei ने 90 मिनट चले कांटे के मुकाबले में दी मात

अमेरिका यूक्रेन में निरर्थक जंग समाप्त करने में मदद के लिए तैयार, लेकिन समझौता आसान नहीं: मार्को रूबियो

अल्फाबेट ने रचा इतिहास: AI और Cloud के दम पर Google की पेरेंट कंपनी को $112.1 Billion का रिकॉर्ड लाभ

Red Sea में Tension के बीच Crude Oil $100 के पार, Global Market में बढ़ी महंगाई की चिंता