Asia Cup 2025 को BCCI जल्द करेगा फैसला, IND vs PAK मैच को लेकर सरकार की अनुमति का इंतजार

By Kusum | Jul 10, 2025

एशिया कप क्रिकेट टू्नामेंट सितंबर में खेले जाने की उम्मीद है लेकिन अभी भी इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। BCCI पर काफी कुछ निर्भर करता है। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं और हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद इसमें और कड़वाहट आ गई है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम का पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल लग रहा है। 

भले ही बीसीसीआई इस टूर्नामेंट की होस्ट है लेकिन इसका आयोजन श्रीलंका या फिर यूएई में ही हो पाएगा। सितंबर ही एकमात्र ऐसा विंडो है जिसमें इस टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है क्योंकि इसके बाद इस टूर्नामेंट के लिए खाली समय नहीं मिलने वाला है। फिलहाल, भारतीय सरकार ने बीसीसीआई को इस टूर्नामेंट को लेकर कोई साफ संदेश नहीं दिया है। अगर सरकार की अनुमति नहीं होगी तो बीसीसीआई चाहकर भी इस टूर्नामेंट को लेकर आगे नहीं बढ़ सकती है। फिलहाल, सबसे बड़ा मुद्दा ये है कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलना चाहती है या नहीं।

ACC को होगा बड़ा नुकसान

वहीं ACC की कमाई का मुख्य जरिया एशिया कप ही है और यदि टूर्नामेंट नहीं हुआ तो उन्हें भारी नुकसान उठाना होगा। अगर टूर्नामेंट किसी तरह हुआ और भारत ने इसमें हिस्सा नहीं लिया तो भी उन्हें नुकसान ही उठाना होगा। टीवी प्रायोजक से लेकर हर कोई भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ही विज्ञापनों में बड़ी रकम हासिल कर पाते हैं और इसी से बोर्ड को भी लाभ मिलता है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच ही फिलहाल सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। 

प्रमुख खबरें

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव

Mohamed Salah Injury Update: कोच का बड़ा बयान, बोले- चोट गंभीर नहीं, वो जल्द ठीक होगा

Sam Altman का बड़ा फैसला, Uber के पूर्व अध्यक्ष प्रभजीत सिंह करेंगे OpenAI India का नेतृत्व

India Bangladesh Border पर लाठी-डंडों और चाकू के साथ आ गये घुसपैठिये, BSF ने दिया उकसावे का जवाब