By Kusum | Jul 29, 2025
सितंबर में एशिया कप 2025 का आयोजन होगा। जिसके अंतर्गत भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से टकराएंगी। वहीं इस मैच के लिए बीसीसीआई भी सहमत हो गया है लेकिन पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवार बोर्ड के इस फैसले से नाखुश हैं।
दरअसल, एसीसी ने एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसका आगाज 5 सितंबर से होना है। वहीं इस दौरान 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर बीसीसीआई की मंजूरी के फैसले ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को निराश कर दिया है।
कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने एक इंटरव्यू में कहा कि, मैं भी ये जो भारत-पाकिस्तान का मैच है इसका बॉयकॉट करूंगी। बीसीसीआई इसको होस्ट कर रहा है, ये बहुत ज्यादा... एक विक्टिम हैं जो हम झेल रहे हैं। 3 महीने में आप भूल गए। लोग भूल जाते हैं पर मुझे नहीं पता था कि लोग इतनी जल्दी ये देश, ये नेशन, बीसीसीआई या कोई भी हमें इतनी जल्दी भूल जाएगा। 3 महीने हुए हैं और आप कैसे सहमति कर रहे हो कि भारत-पाक का मैच करवाना है एशिया कप में। ये गलत है, ये आप हमारे इमोशन के साथ गलत कर रहे हो।
गौरतलब है कि, पहलगाम हमला 22 अप्रैल 2025 को हुआ था। जहां जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बाइसरन घाटी में 5 आंतकियों ने 26 पर्यटकों पर हमला किया था। इनमें ज्यादातर हिंदू थे, जबकि एक ईसाई पर्यटक और एक स्थानीय मुस्लिम शख्स भी मारा गया था।