"किसानों के त्याग से जेवर बना निवेश का नया वैश्विक केंद्र, ₹15,023 करोड़ की परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला"

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 27, 2026

आज दिनांक 27 जून 2926 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-10 में अंबर इंटरप्राइजेज एवं एस्केंट सर्किट की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तथा सेक्टर-8 में 'सेल' (CELL) के सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी गई। इन परियोजनाओं में लगभग 15,023 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है, जिससे हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इनमें कोरिया के साथ संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) के माध्यम से अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि "आज प्रदेश में कानून का राज है, निवेशकों का विश्वास है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश की सबसे तेज़ी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। जेवर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहाँ कभी केवल संभावनाएँ थीं, वहीं आज विश्वस्तरीय एयरपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, सोलर ऊर्जा और अन्य औद्योगिक परियोजनाएँ साकार हो रही हैं।"

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि "जब सरकार की नीयत साफ़ हो, नीतियाँ स्पष्ट हों और कानून-व्यवस्था मजबूत हो, तब विकास अपने आप गति पकड़ता है। आज उत्तर प्रदेश में उद्योग सुरक्षित हैं, निवेश सुरक्षित है और हर नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। यही सुशासन का वास्तविक स्वरूप है और यही 'मंगलराज' की पहचान है।"

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "यह केवल औद्योगिक परियोजनाओं का शुभारंभ नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसानों के त्याग, दूरदर्शिता और विश्वास का सम्मान है।" जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि "जिन किसानों ने अपनी भूमि प्रदेश और राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित की, आज उसी का परिणाम है कि जेवर वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है। "आज किसानों की वजह से जेवर वास्तव में हक़ीक़त का जेवर (सोना) बन गया है। हमारे किसान भाइयों ने अपनी आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य, क्षेत्र के विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए जो ऐतिहासिक निर्णय लिया था, उसका सकारात्मक परिणाम आज पूरे देश के सामने है। आने वाले समय में यही औद्योगिक इकाइयाँ लाखों परिवारों के जीवन में समृद्धि का नया अध्याय लिखेंगी।"

इस मौके पर सेक्टर-10 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लगभग 10 हजार किसानों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का भव्य स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। किसानों ने मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जेवर क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों एवं निवेश के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर भारत सरकार के रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बन रहा है। जेवर में स्थापित होने वाली यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट निर्माण इकाई देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी।"

इस मौके पर भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि "उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बन चुका है। इसके साथ ही जेवर क्षेत्र में विकसित हो रहा औद्योगिक इकोसिस्टम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा तथा पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप आधुनिक औद्योगिक विकास का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।"

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जेवर विधानसभा प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के औद्योगिक मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना रही है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, लॉजिस्टिक हब और अब इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सोलर मैन्युफैक्चरिंग जैसी परियोजनाएँ क्षेत्र को विश्वस्तरीय औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी।"

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के समस्त किसानों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "विकास की इस यात्रा में किसानों का योगदान सदैव स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियाँ उनके इस त्याग और दूरदर्शिता पर गर्व करेंगी।"

प्रमुख खबरें

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है

खड़गे ने Manickam Tagore को सौंपी TNPCC की कमान, Tamil Nadu Congress में नए युग की शुरुआत

AB-PMJAY: जानिए कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड? वर्षपर्यंत कितने रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज?