Asia Cup Hockey 2025 : कजाकिस्तान को हराकर अब भारत की भिड़ंत कोरियाई टीम से, सुपर-4 राउंड का महादंगल

By Kusum | Sep 02, 2025

पूल ए में भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर साबित कर दिया है कि एशिया में हॉकी का सिरमौर वही है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की आक्रामक अगुवाई और टीम की बेहतरीन तालमेल की बदौलत भारत सभी तीन मैच जीतकर 9 अंक जुटाए और ग्रुप में टॉप पर रहा।

भारत के लिए खास बात ये रही कि टीम के युवा खिलाड़ियों ने भी बखूबी जिम्मेदारी निभाई। मध्य पंक्ति में तेज पासिंग, पेनाल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत की धारदार स्ट्रोक और सर्कल में अभिषेक की फुर्ती ने भारत को हर मुकाबले में बढ़त दिलाई। इसके अलावा मैदान में बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय फैंस ने अपने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। 

वहीं अब बुधवार, 3 सितंबर से राउंड-4 की भिड़ंत शुरू होगी। जहां पहला मैच पूल ए की थर्ड और पूल बी की फोर्थ टीम के बीच होगा। ये मैच जापान और चीनी ताइपे के बीच होगा जो दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद असली संग्राम शुरू होगा, जब सुपर-4 राउंड चरण में शाम 5 बजे चीन और मलेशिया आमने-सामने होंगे।

इसके अलावा बुधवार को शाम 7.30 बजे भारत और कोरिया के बीच खेला जाएगा। ये मैच दर्शकों के लिए किसी फाइनल से कम नहीं होगा क्योंकि दोनों टीमों की ताकत और खेल शैली बेहद अलग है।

प्रमुख खबरें

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।