पर्यटकों के लिए खुल गया कश्मीर स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

By नीरज कुमार दुबे | Mar 23, 2022

कश्मीर में स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सुबह इसके खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में पर्यटक मुख्य द्वार के सामने एकत्रित हो चुके थे। 68 किस्मों के डेढ़ लाख से ज्यादा ट्यूलिपों ने पर्यटकों का मन मोह लिया। इसके अलावा पेड़ों पर खिले फूलों की खूबसूरती को सभी पर्यटक अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैद करते नजर आये। कश्मीर में इस समय चूंकि मौसम भी अच्छा है और बसंत में कश्मीर की खूबसूरती वैसे ही बढ़ जाती है इसलिए पर्यटकों की मौज हो गयी है। हम आपको बता दें कि ट्यूलिप गार्डन आ रहे पर्यटकों से कोरोना गाइडलाइन्स का पालन कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: The Kashmir Files के खिलाफ एक जैसा बयान क्यों दे रहे हैं सज्जाद लोन, अब्दुल्ला और मुफ्ती?

ट्यूलिप गार्डन में इस वर्ष 68 किस्मों के लगभग डेढ़ लाख फूल लगाए हैं। देखा जाये तो ट्यूलिप के फूल औसतन तीन-चार सप्ताह तक रहते हैं, लेकिन भारी बारिश या बहुत अधिक गर्मी इन्हें नष्ट कर देती है। पर्यटन विभाग ने कश्मीर घाटी में नए पर्यटन सीजन की शुरुआत के तहत ट्यूलिप गार्डन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना भी बनाई है। देखा जाये तो ट्यूलिप गार्डन स्थापित करने का उद्देश्य पर्यटकों को घूमने का एक और विकल्प देना और पर्यटन सीजन को आगे बढ़ाना था।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान