एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

By अनुराग गुप्ता | Dec 22, 2021

ढाका। एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में ओवरऑल पांंचवां मेडल और पहला ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इससे पहले भारतीय टीम ने तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था। हालांकि यह पहला मौका था जब पाकिस्तान हॉकी टीम कोई भी मेडल अपने नाम नहीं कर पाई और उसका सफर भी भारत के साथ समाप्त हो गया। 

इसे भी पढ़ें: जापान ने किया बड़ा उलटफेर, सेमीफाइनल में भारत को 5-3 से हराया

मस्कट में पिछली बार हुए टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को भारतीय टीम को जापान ने 5-3 से हरा दिया था। जिसके बाद ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान के साथ हुआ। भारतीय टीम ने पहले मिनट में हरमनप्रीत सिंह के गोल की मदद से बढत बना ली। इसके बाद सुमित, वरूण कुमार और आकाशदीप सिंह ने गोल दागे। जबकि पाकिस्तान की तरफ से अफराज,अब्दुल राणा और अहमद नदीम ने गोल किए।

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway