एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी फिर हुई स्थगित, इस कारण लिया फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2021

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण पहले ही एक बार टाला जा चुका एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण शुक्रवार को एक बार फिर साल के आखिर तक के लिये स्थगित कर दिया गया। एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन 11 से 19 मार्च तक ढाका में होना था जबकि महिला वर्ग का टूर्नामेंट 31 मार्च से छह अप्रैल तक दक्षिण कोरिया में होना था। मूल रूप से यह टूर्नामेंट पिछले साल होने थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिये गए थे। पुरूष वर्ग में टूर्नामेंट पिछले साल 17 से 27 नवंबर और महिला वर्ग में 14 से 21 जून तक होना था।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं