Asian Games 2023 का शानदार आगाज, हरमनप्रीत-लवलीना ने की भारतीय दल की अगुवाई

By Kusum | Sep 23, 2023

19वें एशियन गेम्स की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। इस बार एशियन गेम्स 23 सितंबर से लेकर 8 अगस्त तक चीन के हांगझोउ में होंगे। एशियन गेम्स 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हुए। ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। 

वहीं एशियाड में भारत की ओर से 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जो देश का अबतक का सबसे बड़ा दल है। भारतीय खिलाड़ी कुल 40 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इससे पहले 2018 के जकार्ता एशियाड में भारत के 572 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वहीं इस मेगा इवेंट में 45 देशों के 12 हजार से ज्यादा खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Numerology Tips: मूलांक 8 वाले 30 के बाद बनते हैं करोड़पति, ये है शनि की विशेष कृपा का कारण

युद्ध की तैयारी में लगे युनूस? बांग्लादेश ने तुर्किए से लिया हथियार, भारत अब करेगा तगड़ा इलाज!

Year Ender 2025: सोना-चांदी ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, क्या 2026 में भी कायम रहेगी ये बादशाहत?

10 परमाणु मिसाइल तान दिए, पुतिन के घर पर अटैक के बाद रूस ने उठा लिया बड़ा कदम