10 परमाणु मिसाइल तान दिए, पुतिन के घर पर अटैक के बाद रूस ने उठा लिया बड़ा कदम

By अभिनय आकाश | Dec 31, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले की कोशिश के बाद हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। मॉस्को का दावा है कि यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन अटैक किया और अब उसके ठीक बाद रूस ने ऐसा कदम उठा लिया जिसने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी। दरअसल रूस ने ऐलान किया है कि उसने अपने सबसे नए और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल सिस्टम को बेलारूस में तैनात कर दिया है। बेलारूस यूक्रेन का पड़ोसी देश है। यानी अब यूक्रेन खुद को दो तरफ से रूस के न्यूक्लियर दबाव में महसूस कर रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस तैनाती से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया। फुटेज में नई ओरिसनिक मिसाइल सिस्टम को बर्फ से ढके जंगलों के बीच से गुजरते हुए दिखाया गया।

इसे भी पढ़ें: इस महिला ने कराया पुतिन पर ड्रोन हमला? भयंकर भड़क गए मोदी

इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सरगई लाबरोव ने साफ चेतावनी दी थी कि यूक्रेन से बदला लिया जाएगा और इसके लिए टारगेट पहले से तय है। हालांकि यूक्रेन ने पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। राष्ट्रपति जेलस्की ने इसे झूठ करार दिया। रूस की तरफ से भी अभी तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया। वहीं क्रमन के प्रवक्ता अधिमित्री पेस्कोप का कहना है कि सभी ड्रोन मार गिराए गए इसलिए सबूत देने का कोई सवाल नहीं उठता। ड्रोन के मलवे को लेकर भी उन्होंने कोई साफ जवाब नहीं दिया। कुल मिलाकर पुतिन के घर पर कथित हमले के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण है और रूस के ताजा कदम ने यूक्रेन युद्ध को एक और खतरनाक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!