स्क्वाश में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने सिंगापुर और पाकिस्तान आसानी से हराया

By Kusum | Sep 26, 2023

भारतीय स्क्वाश टीमों ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष और महिला स्पर्धाओं में दमदार आगाज करते हुए में क्रमशः सिंगापुर और पाकिस्तान पर आसान जीत दर्ज की। अनुभवी जोशना चिनप्पा, 15 साल की अनाहत सिंह, और तन्वी खन्ना की तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय महिला टीम ने पूल बी के अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को 3-0 से मात दी। पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय टीम के लिए हरिंदर पाल संधू, सौरव घोषाल, अभय सिंह ने जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग में चोट से वापसी कर रहे हरिंदर को शुरुआती मैच में सिंगापुर के जेरोम क्लेमेंट ने कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने 39 मिनट तक चले मैच को 11-4, 13-11, 8-11, 11-7 से जीता। जोशना की तरह ही अपने छठे एशियाई खेलों में भाग ले रहे शीर्ष भारतीय खिलाड़ी घोषाल ने सैमुअल कंग को 11-9, 11-1, 11-4 जबकि अभय सिंह ने मार्कस फुआ को सीधे गेमों में 1-7, 11-7, 11-7  से हराया। भारतीय पुरुष टीम को दिन के एक अन्य मुकाबले में कतर का सामना करना है जबकि बुधवार को उसके सामने पाकिस्तान की चुनौती होगी।

पूल ए में भारत, सिंगापुर और कतर के अलावा पाकिस्तान, कुवैत और नेपाल की टीमें है। घोषाल की अगुवाई वाली टीम ने पिछले एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। टीम का लक्ष्य इस बार 2014 की तरह स्वर्ण पदक जीतना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है