Asian Games: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में चूकी भारतीय जोड़ी, चौथे नंबर पर रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 22, 2026

भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने की जोड़ी मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफिकेशन की शानदार लय को बरकरार नहीं रख सकी और चौथे स्थान पर रही। इलावेनिल और पार्थ इससे पहले अपनी टीम स्पर्धाओं में रजत पदक जीत चुके थे लेकिन मिश्रित फाइनल में चीन, दक्षिण कोरिया और जापान की जोड़ियों को चुनौती पेश नहीं कर सके। भारतीय जोड़ी पूरे फाइनल के दौरान पिछड़ती रही और अंतत: 376.3 अंक के साथ पदक की दौड़ से बाहर हो गई।

इलावेनिल व्यक्तिगत और महिला टीम स्पर्धाओं में अपने प्रदर्शन जैसी निरंतरता नहीं दिखा सकीं। उन्होंने इन दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक जीते थे। भारत ने पहली सीरीज में 103.6 अंक हासिल किए और दूसरी सीरीज में अपना कुल स्कोर बढ़ाकर 207.9 कर लिया।

तीसरी सीरीज के अंत में उसका स्कोर 312.3 था जबकि 15 शॉट के बाद दक्षिण कोरिया के 314.3 अंक थे। 18वें शॉट के बाद भारत पदक की दौड़ से बाहर हो गया। इलावेनिल और पार्थ ने 634.6 अंक के स्कोर से क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

वांग और शेंग की जोड़ी 638.9 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रही। यह क्वालीफिकेशन में विश्व रिकॉर्ड स्कोर है। ह्योजिन और हाजुन 633.2 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे।

वियतनाम की थान थाओ फी और टैम क्वांग एनगुयेन ने 631 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया था लेकिन बाद में डिस्क्वालीफाई हो गए। इलावेनिल और पार्थ इससे पहले मौजूदा एशियाई खेलों में क्रमश: भारतीय पुरुष और महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम का हिस्सा रहे थे जिन्होंने रजत पदक जीते थे। इलावेनिल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल में भी रजत पदक अपने नाम किया था।

प्रमुख खबरें

Ganesh Visarjan 2026: अनंत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन से पहले इस विधि से करें श्री गणेश की विदाई पूजा

Delhi Police Encounter: आस्था कुंज पार्क दुष्कर्म मामले में आसिफ अमर कॉलोनी से गिरफ्तार

New York Climate Week: बिगड़ती पृथ्वी की सेहत सुधारने पर वैश्विक वार्ता शुरू

स्कूल बना कत्लगाह: विरोध करती टीचर को कॉरिडोर में घसीटकर मारी गोली, सिरफिरे आशिक ने बच्चों के सामने मचाया तांडव