Asian Games: भारतीय पुरुष टीम ब्रिज सेमीफाइनल में बढ़त पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2023

भारतीय पुरुष ब्रिज टीम ने 48 बोर्ड में 102.6 अंक हासिल करके एशियाई खेलों की इस प्रतियोगिता के छह दौर के सेमीफाइनल मुकाबले में तीन दौर के बाद मंगलवार को यहां चीन पर अपनी बढ़त कायम रखी।

भारत के जहां 102.6 अंक हैं वहीं चीन के 75 अंक हैं। सेमीफाइनल के पहले सत्र में भारत ने चीन को 62-22 से हराया लेकिन उसकी प्रतिद्वंद्वी टीम ने दूसरे सत्र में शानदार वापसी करके भारत को 31-17 से पराजित किया।

दिन का तीसरा और अंतिम सत्र 22-22 से बराबर रहा। भारत और चीन के बीच अंतिम तीन दौर के मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। भारत की पुरुष टीम ने सोमवार को सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपने लिए पदक पक्का कर दिया था।

महिला टीम और मिश्रित टीम अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रही थी। भारत ने जकार्ता एशियाई खेलों में ब्रिज में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते थे।

प्रमुख खबरें

Numerology Tips: मूलांक 8 वाले 30 के बाद बनते हैं करोड़पति, ये है शनि की विशेष कृपा का कारण

युद्ध की तैयारी में लगे युनूस? बांग्लादेश ने तुर्किए से लिया हथियार, भारत अब करेगा तगड़ा इलाज!

Year Ender 2025: सोना-चांदी ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, क्या 2026 में भी कायम रहेगी ये बादशाहत?

10 परमाणु मिसाइल तान दिए, पुतिन के घर पर अटैक के बाद रूस ने उठा लिया बड़ा कदम