Asian Para Games में Nitesh Kumar और नवीन ने जीते बैडमिंटन स्वर्ण पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026

भारत के नितेश कुमार और नवीन शिवकुमार ने एशियाई पैरा खेलों में शुक्रवार को बैडमिंटन पुरूष एकल एसएल3 और एसएल4 स्वर्ण पदक जीता। पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेताओं के बीच हुए मुकाबले में नितेश ने 38 वर्ष के प्रमोद भगत को 21 . 18, 21 . 16 से हराया। वहीं 2018 और 2022 में स्वर्ण जीतने वाले प्रमोद को रजत पदक मिला।

तोक्यो पैरालम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता भगत ने कहा ,‘‘ मुझे अच्छा नहीं लग रहा क्योंकि मैं लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतना चाहता था। लेकिन आज मेरे कुछ स्ट्रोक्स गलत हो गए और निर्णय भी सही नहीं रहे।’’ नित्या श्री सुमति सिवन ने महिला एकल एसएच6 फाइनल में चीन की लि फेंगमेइ से 12 . 21, 13 . 21 से हारने के बाद रजत पदक जीता। इससे पहले तुलसीमति मुरूगेसन को महिला एसयू5 वर्ग में रजत से संतोष करना पड़ा जो फाइनल में चीन की यांग कियूशिया से 18 . 21, 11 . 21 से हार गई।

पेरिस पैरालम्पिक की रजत पदक विजेता तुलसीमति दो स्वर्ण पदकों की दौड़ में है। वह मिश्रित युगल में नितेश के साथ फाइनल खेलेंगी जबकि मानसी जोशी के साथ महिला युगल फाइनल में भी हैं। पैरा बैडमिंटन में एसएल3 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके निचले अंगों (पैरों) में काफी विकलांगता है और वे आधे कोर्ट पर खेलते हैं, जबकि एसएल4 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके निचले अंगों में विकलांगता तो है, लेकिन उनका चलने और दौड़ने का संतुलन बेहतर है।

एसयू5 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके ऊपरी अंगों (हाथों) में विकलांगता है, जबकि एसएच6 कम कद वाले खिलाड़ियों के लिए है।

प्रमुख खबरें

Bihar Legislative Council की 8 सीटों पर वोटिंग, 933 बूथों पर मतदान जारी

Tibet Earthquake | तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भीषण भूकंप! 16 लोगों की मौत, भारी तबाही के बीच युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

Maharashtra Legislative Council की 5 सीटों पर वोटिंग, 182 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

Yemen Coast पर 14 भारतीयों वाली नौका की घटना पर दूतावास जुटा रहा तथ्य