Asian Para Games में भारत चमका, Pramod Bijarnia और निमिषा ने जीते रजत पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026

भारत के प्रमोद बिजारनिया और निमिषा चाक्कुंगालपाराम्बिल ने एशियाई पैरा खेलों में शुक्रवार को क्रमश: पुरूषों की 1500 मीटर टी46 और महिलाओं की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीता। निमिषा ने 5 . 37 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि श्रीलंका की धनंजना विक्रमसिंघे ने खेलों के रिकॉर्ड 5 . 52 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन की चेन जिन ने 5 . 17 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

पैरा-एथलेटिक्स में टी46 श्रेणी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करने वाले उन एथलीटों के लिए है जिनके ऊपरी अंगों में कोई कमी या अक्षमता है। जैसे कि कोहनी के ऊपर या नीचे से एक हाथ का न होना, या कंधे या कोहनी से जुड़ी कोई अन्य गंभीर कार्यात्मक अक्षमता होना। टी47 श्रेणी उन एथलीटों के लिए है जिनके शरीर के ऊपरी हिस्से के एक तरफ (यानी एक हाथ में) कोई कमी या विकार हो मसलन कोहनी या कलाई के नीचे से हाथ का न होना, हाथ का जन्म से न होना, या किसी एक हाथ की मांसपेशियों की ताकत कम होना या हाथ की गति सीमित होना।

भारत के प्रवीण शर्मा पुरूषों के चक्काफेंक एफ11 फाइनल में 30 . 64 मीटर के प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहे। ईरान ने तीनों पदक जीते।

प्रमुख खबरें

Congress का केंद्र पर हमला, China के साथ बढ़ता ट्रेड डेफिसिट आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरा

जो देश अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं कर सकता...: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की लगाई क्लास, कारगिल युद्ध का कराया अहसास

Asian Para Games: संदीप और हानी ने नए World Record के साथ जीता स्वर्ण, भारत के कुल 100 पदक पूरे

Bihar Legislative Council की 8 सीटों पर वोटिंग, 933 बूथों पर मतदान जारी