Asim Munir के हवाई दावे, बोले- भारत के खिलाफ हमारी रणनीति बेहतर, India ने की थी सीज़फायर की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2026

पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने रविवार को भारत के साथ पिछले साल हुए संघर्ष को ‘‘दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई’’ करार दिया। मुनीर ने रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय में ‘मारका-ए-हक’ की पहली सालगिरह के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए दावा किया कि संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की रणनीति भारत की रणनीति से ‘श्रेष्ठ’ थी। पिछले साल 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा26 लोगों की हत्या किये जाने के जवाब में भारत ने छह-सात मई 2025 की दरमियानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके)में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए, जिसमें कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए।

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख ने दावा किया कि भारत ने अमेरिका के माध्यम से युद्धविराम की मांग की थी और पाकिस्तान ने ‘‘शांति के हित में’’ इस पर सहमति जताई थी। भारत पहले ही अमेरिका के किसी भी हस्तक्षेप का खंडन कर चुका है और उसका कहना है कि सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत में बनी थी।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध

Pitru Paksha 2026: पितरों के आशीर्वाद के लिए दक्षिण दिशा में करें श्राद्ध, कुशा और काले तिल का प्रयोग अनिवार्य

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए