Weekend Ka Vaar में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, Salman Khan ने ScoutOP के रवैये पर जताया गुस्सा

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 29, 2026

इस समय बिग बॉस 20 शो काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो के होस्ट सलमान खान इस बार बिग बॉस 20 में शांत व तीखे अंदाज में नजर आए है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स की हर परिस्थिति को काफी आसानी से संभालते नजर आए और कई बार सलमान ने अपना आपा खोए बिना व्यंग के जरिए कंटेस्टेंस्ट्स की क्लास भी लगाई।

लेकिन, हाल ही में हुए वीकेंड के वार में उस समय माहौल काफी गरमा गया, जब सलमान खान के यूट्यूबर स्काउटओपी को लव गिल के बारे में की गई उनकी टिप्पणियों को लेकर फटकार लगाई। नए प्रोमो में सलमान खान स्काउटओपी को उनकी बातों के लिए डांटते और उनकी क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने स्काउटओपी को लगाई फटकार

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को एक वीडियो क्लिप दिखाई, जिसमें गुल्लू यानी कुशल तंवर और स्काउटओपी लव गिल के बारे में बात करते नजर आए। इस वीडियो में स्काउटओपी ने लव पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे अपनी ओर आकर्षित किया और अपनी बातों में उलझाकर उसे मैनिपुलेट किया।

स्काउटओपी ने कहा, "मैं उससे बहुत नाराज हूं। मैंने उसके चक्कर में अपना इतना समय बर्बाद कर दिया। मैंने चार हफ्तों तक क्या-क्या नहीं किया? यहां तक कि मैंने अपने बाल भी कटवा दिए। अब वह और क्या चाहती है? उस दिन मैंने गुस्से में अपना सिर मुंडवा लिया था। मैं बहुत परेशान और निराश था। वह मेरी जिंदगी का सबसे दर्दनाक दिन था। मैंने इतने सालों में कभी किसी की बात इतनी ज्यादा नहीं मानी। एक और बात थी, वह रोज अचानक बिना पलक झपकाए 30 सेकंड तक मुझे घूरती रहती थी। अब कोई इसका क्या मतलब निकाले?"

उन्होंने आगे कहा, "यह तो उन कई बातों में से सिर्फ एक है। मेरी बात कुछ ऐसी थी कि अगर मेरे पास फेरारी जैसी महंगी कार होती, तो मैं उसे रोज चलाता। जब तक वह कार आपके पास है, आप उसका पूरा आनंद लेते हैं। मैंने भी ऐसा ही किया। लेकिन अगर आप किसी चीज को संभालकर नहीं रख सकते, तो उसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। मैं यह एपिसोड नहीं देखना चाहता, क्योंकि इसे देखकर मुझे शर्म भी आएगी और गुस्सा भी आएगा। मैं यही सोचूंगा कि आखिर यह इंसान है कौन?"

लव गिल फूट-फूटकर रोई

सलमान खान के वीडियो चलाते ही लव गिल फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें संभालना और चुप कराना भी मुश्किल हो गया।

इसके बाद सलमान खान ने स्काउटओपी को उनकी बातों के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "अब कहने के लिए बचा ही क्या है? आखिर तुम्हारी सोच क्या थी? तुमने लव के बारे में क्या-क्या नहीं कहा है? तुमने हर बात का दोष लव पर डाल दिया। तुमने उसे ही गलत ठहराया है। हमें नहीं पता कि इसके पीछे तुम्हारा इरादा क्या था। हो सकता है कि तुम खुद को सही साबित करना चाहते थे। तुम यह दिखाना चाहते थे कि लव ने तुम्हें अपनी ओर आकर्षित किया और तुम उसकी बातों में फंस गए।"

प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि जब स्काउटओपी ने अपनी सफाई देने की कोशिश की, तो सलमान खान अपना आपा खो बैठे। उन्होंने यूट्यूबर को फटकारते हुए कहा, "तुमने हमेशा हमें गलत साबित करने की कोशिश की है। और यह कैसा उलझा हुआ चेहरा बना रखा है? तुमने खुद को सही साबित करने के लिए सारी बातें कहीं और लव को गलत दिखाया। तुमने लव के बारे में क्या कुछ नहीं कहा? तुमने उसकी इज्जत और छवि को बहुत नुकसान पहुंचाया है।"

जब स्काउटओपी ने अपनी गलती की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया, तो सलमान खान और ज्यादा नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से में कहा, "क्या मैंने तुमसे यह सब बातचीत की थी? उस लड़की ने तुम्हें इतना प्रभावित कर दिया है कि तुम सही-गलत का फर्क ही भूल गए हो। क्या मैंने इस पूरे सीजन में एक बार भी अपनी आवाज ऊंची की है? अगर मैं इस बार ऐसा नहीं करता, तो मुझे खुद पर शर्म आनी चाहिए।"

लव गिल और स्काउटओपी (ScoutOP) के बारे में

काफी समय से ऑडियंस लव और स्काउटओपी की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठा रहे थे। यहां तक कि सलमान खान ने भी दोनों को सावधान रहने के सलाह दी थी। फिर शो में स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी को वीकेंड के वार पर आई, ताकि वह स्काउट को पूरी सच्चाई को समझा सके।

काश्वी ने स्काउटओपी से लव से दूरी बनाए रखने के लिए कहा और लव पर उसे अपनी तरफ फंसाने आरोप लगाया। लेकिन गर्लफ्रेंड की सलाह के बाद स्काउट ओपी अधिक समय तक लव से दूरी नहीं बना सके।

दो हफ्ते के बाद स्काउटओपी ने अपना सिर मुंडवा लिया

इतना ही नहीं, दो हफ्ते के बाद लव के साथ झगड़ा होने के बाद स्काउटओपी ने अपना सिर मुंडवा लिया। वहीं, जब सलमान खान ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने ऐसा लव की वजह से किया है, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। स्काउटओपी ने कहा कि उन्होंने युंग डीएसए को धक्का देने के बाद हुए पछतावे और गुस्से की वजह से अपने बाल मुंडवाए थे।

इस वाले वीकेंड का वार में लव ने भी स्काउटओपी के इरादों पर सवाल उठाए। फिर स्काउटओपी ने लव से सारे रिश्ते खत्म करने का फैसला किया। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन उनकी नजदीकियों और रिश्ते को लेकर ऑडियंस हमेशा सवाल उठाते नजर आएं।

प्रमुख खबरें

Team India से बाहर होने पर छलका Suryakumar Yadav का दर्द, कहा मुश्किलों के बाद उम्मीद बाकी

Taiwan के मतदाताओं ने Nuclear Power Plants बंद करने की नीति हटाने का दिया समर्थन

Arjun Sarja करेंगे पहलगाम हमले और Operation Sindoor पर आधारित फिल्म का निर्देशन

Rahul Gandhi की अपील पर MK Stalin का दोटूक जवाब, बोले- तमिलनाडु के हितों से पीछे नहीं हटेंगे