पूर्व पाक सेना मेजर ने खोल दी पोल, आसिम मुनीर ने बनाया पहलगाम अटैक का प्लान, ISI ने किया सर्विलांस

By अभिनय आकाश | May 28, 2025

पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। यह साजिश पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अपने खिलाफ लोगों की नाराजगी को दूर करने और अपनी कुर्सी बचाने के लिए रची थी। यह बात पाकिस्तान के एक पूर्व मेजर ने इंडिया टीवी को बताई है। इस हमले के मास्टरमाइंड मुनीर ने पाकिस्तानी सेना के चार से पांच शीर्ष अधिकारियों को भी इसमें शामिल किया था। पहलगाम में खून-खराबे की साजिश रचने वाले इन अधिकारियों के नाम, चेहरे और पदनाम अब उजागर हो चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: पहलगाम के बाद गुलमर्ग में उमर अब्दुल्ला की बैठक, कानून-व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा बयान

इससे भारत द्वारा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और पहलगाम हत्याकांड सहित भारत में आतंकी हमलों की साजिश रचने में उनकी सैन्य और खुफिया एजेंसियों के हाथ होने के बारे में किए गए दावों की पुष्टि होती है। ये दावे अज्ञात स्रोतों से नहीं बल्कि पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व अधिकारी द्वारा किए गए चौंकाने वाले खुलासे से सामने आए हैं। रजा के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि उनकी सेना आतंकी हमले में शामिल थी और असीम मुनीर ने इसमें प्रत्यक्ष भूमिका निभाई थी।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे