Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी प्लान से पहले डॉक्टर से पूछें 5 सवाल, 9 महीने का सफर होगा आसान और सुरक्षित

By अनन्या मिश्रा | Oct 08, 2025

जब महिलाएं प्रेग्नेंसी के बारे में सोचती हैं तो मन में कई सारे सवाल उठने लगते हैं। कई बार जब कई सवालों के जवाब जाने लिए प्रेग्नेंसी प्लान कर लेती हैं। तो महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले डॉक्टर से कुछ सवाल पूछ लिए जाएं, तो प्रेग्नेंसी के इस सफर को काफी आसान बनाया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से कौन-कौन से सवाल पूछने हैं। हम यहां पर आपको कुछ सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: फेस्टिवल में भी वेट लॉस करना होगा आसान, बस आजमाएं ये आसान हैक्स

सप्लीमेंट

क्या आपको विटामिन या फिर फोलिक एसिड अभी से शुरू करना चाहिए या फिर इसकी सही मात्रा क्या होगी। डॉक्टर से यह सवाल पूछना बेहद जरूरी है। इससे अगर आपके शरीर में कोई कमी है या फिर जरूरी विटामिन आपके शरीर को चाहिए तो कुछ सप्लीमेंट्स डॉक्टर पूरे कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल में बदलाव

सेहतमंद प्रेग्नेंसी के लिए व्यायाम, खानपान, वजन और नींद में कौन से बदलाव करना जरूरी है। क्योंकि अगर आपको पहले से ही पता रहेगा कि आपके लिए कैसी डाइट अच्छी रहेगी, तो आप गलत चीजों को खाने से बच सकेंगी।

दवाएं और आदतें

आपको डॉक्टर से यह भी सलाह करनी चाहिए कि क्या आपकी वर्तमान में चलने वाली दवाएं सुरक्षित हैं। वहीं आपको किन आदतों से बचना चाहिए, इस बारे में भी डॉक्टर की सलाह ले सकती हैं।

हेल्थ रिस्क

मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर डायबिटीज, थायराइड या हाई ब्लड प्रेशर की शुरुआती जांच करवा सकती हैं।

प्रेग्नेंसी प्लानिंग

डॉक्टर से इस बारे में भी बात कर सकती हैं कि गर्भधारण का सही समय कौन सा है। क्योंकि अगर आपको पहले से ही सही समय के बारे में पता होगा, तो आप रेगुलर चेकअप करवा सकेंगी।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया