महिलाओं की आजादी पर पूछा यह सवाल तो हंसने लगे तालिबानी! कहा- बंद करो कैमरा, देखें वीडियो

By निधि अविनाश | Aug 18, 2021

केवल कुछ ही दिनों में तालिबानियों ने अफगानिस्तान पर अपना कब्जा जमा लिया है। जो बाइडेन के इस फैसले के बाद से अफगानिस्तान का दोबारा से एक ऐसा चेहरा देखने को मिल रहा है जहां महिलाए फिर से डरी और सहमी से रहेंगी। अफगानिस्तान में हो रही हलचल के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला रिपोर्टर तालिबानियों से सवाल-जवाब कर रही है और महिला रिपोर्टर के एक सवाल से तालिबानी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। जी हां, एक खबर के मुताबिक यह वीडियो काफी पुराना है जो कि अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो काफी पुराना है जब तालिबानियों ने साल 1996 से लेकर 2001 तक अफगानिस्तान पर राज किया था। महिलाओं का चुनाव लड़ने वाले सवाल पर तालिबानियों की हंसी यह बताती है कि उन्होंने इस बात को एक मजाक में लिया। यह एक डॉक्यूमेंट्री के एक एपिसोड की छोटी सी क्लिप है जो अब काफी वायरल हो रही है। 15 अगस्त को तालिबानियों का पूरा कब्जा तब हुआ जह उन्होंने काबुल में अपने पैर जमाए। बता दें कि मंगलवार को मीडिया में पहली बार सामने आए तालिबानी नेता ने कहा कि, महिलाओं को इस्लामी कानून के तहत पूरी स्वतंत्रता होगी। अब वह अपने फैसले पर कितना कायम होते है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

प्रमुख खबरें

महिला हूं इसलिए... अफगानिस्‍तान में अकेले घूम रही थी ट्रैवल ब्‍लॉगर, मुजाहिदीन ने पकड़ लिया! फिर...

Ganeshotsav में Maharashtra जाएं... तो जरूर करें 8 Ashtavinayak मंदिरों के दर्शन

Gurugram Hit and Run Case | CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की अध्यक्षता करेंगे Amit Shah