Asmita Dey ने Commonwealth Games में जीता स्वर्ण, CM Yogi और DGP ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 01, 2026

लखनऊ, एक अगस्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक तथा पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 48 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को देश और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार रात ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 48 किलोग्राम भारवर्ग जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर वैश्विक पटल पर मां भारत का गौरव बढ़ाने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे को हार्दिक बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश की बेटियों के अदम्य साहस, अनुशासन, संकल्प और परिश्रम की प्रेरक प्रतीक इस स्वर्णिम उपलब्धि पर प्रत्येक भारतवासी को गर्व है। अस्मिता डे की सफलता का यह स्वर्णिम सफर निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही मंगलकामना है।’’ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ‘एक्स’ पर अस्मिता डे और पुरुषों की 60 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले हर्ष सिंह को बधाई दी।

उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई।’’ अस्मिता डे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडोका बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को महिलाओं की 48 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वाच को रोमांचक गोल्डन स्कोर मुकाबले में पराजित कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

प्रमुख खबरें

मानसून आते ही चेहरे पर बढ़ रही हैं झाइयां? जानिए असली वजह और बचाव

Himanta Biswa Sarma: असम में 14 घुसपैठिए गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की उचित कार्रवाई

Oberoi Hotel से शुरू हुई मोहब्बत, Supreme Court में खत्म हुआ रिश्ता; Omar Abdullah और Payal की Love Story का अंत

कंसीव करने में आ रही है दिक्कत? Reproductive Health सुधारने के लिए रामबाण है यह 1 आसन