2 टन नोटों की गड्डियों को असद ने करवाया एयरलिफ्ट, सीरिया से अपना एयरबेस खाली कर क्या सच में भाग रहा रूस

By अभिनय आकाश | Dec 16, 2024

बाहुबलि विमान की आसमान से होती लैंडिग या फिर सड़कों पर तमाम मिलिट्री वाहनों का सड़कों पर नजर आता कतार। दरअसल, सीरिया से विमान से लेकर पूरी गाड़ियों का काफिला नजर आया वो रूस का है। दावा ये है कि रूस सीरिया में ताबड़तोड़ तरीके से अपनी सामानों की पैकिंग कर रहा है। ये क्यों किया जा रहा है कि इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस दावे की पुष्टि भी नहीं है कि रूस सीरिया छोड़ने की प्लानिंग कर रहा है। रूस का कहना है कि वो अपने दो ठिकाने सीरिया में बनाए रखेगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक रूसी सूत्र ने कहा कि सीरिया के नए शासकों के साथ चर्चा जारी है और रूस अपने ठिकानों से पीछे नहीं हट रहा है। हालांकि, यह नहीं पता चल सका है कि सीरियाई विद्रोहियों के नेता अहमद अल शरा, जिसे अबू मोहम्मद अल-गोलानी के नाम से जाना जाता है, वह अपने देश में रूसी सैन्य ठिकानों को कैसे देखते हैं।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Syria Crisis, Russia-Ukraine War, Israel-Hamas Conflict और Bangladesh से जुड़े मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

बशर अल असद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि असद ने कैसे सीरिया को लूटा और भारी मात्रा में कैश लेकर रूस पहुंच गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक बशर अल असद की सरकार ने 2018 से 2019 के बीच लगभग 259 मिलियन डॉलर कैश रूस भिजवाए। इस दौरान 100 से 500 यूरो की 2 टन नोटों की गड्डियों को एयरलिफ्ट कर रूस भेजा गया था। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि रूस ने किस तरह गृह युद्ध के दौरान सीरिया की मदद की थी।  सीरिया के राष्ट्रपति रहे बशर अल असद की विचित्र और व्यक्तिगत तस्वीरें उनके परित्यक्त आवासों से सामने आई हैं, जिसके लिये वे लोग उनका उपहास कर रहे हैं, जो उनके नेतृत्व की आलोचना करने के कारण हाल तक सताए जा रहे थे। दमिश्क और अलेप्पो की पहाड़ियों में स्थित असद की हवेली से मिले फोटो एलबम में कथित तौर पर मिली तस्वीरों में बशर और उनके पिता हाफिज असद का एक अप्रिय चित्र चित्रित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Putin को अचानक ये क्या हो गया? भारत को लेकर कहा कुछ ऐसा, मोदी भी सुनकर हो जाएंगे हैरान!

हाफिज ने दशकों तक सीरिया पर क्रूर शासन किया था। एक तस्वीर में हाफिज को केवल नेकर पहने हुए बॉडीबिल्डर जैसी मुद्रा में दिखाया गया है, एक अन्य तस्वीर में बशर को ‘बाइसेप्स’ (भुजा) का प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ