Assam: गोलपाड़ा में अलग-अलग घटनाओं में 70 वर्षीय महिला और नाबालिग के साथ दुष्कर्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2024

असम के गोलपाड़ा जिले में अलग-अलग घटनाओं में 70 वर्षीय महिला और नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, जब युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे मारने की कोशिश की तो महिला ने उसे काट लिया और भाग निकली।

हम बुजुर्ग महिला को मेडिकल जांच के लिए ले गए और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य घटना में नौ जुलाई को दुधनोई थाना क्षेत्र के सिलुक माजपारा गांव में 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके स्कूल वैन चालक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने कहा, उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया था, क्योंकि आरोपी ने उसे ऐसा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी, लेकिन कल उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की।

जब उसकी मां ने इस बारे में पूछा, तो उसने उन्हें सब कुछ बता दिया। उन्होंने कहा, उसके परिवार ने रविवार को पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई और हमने आरोपी को पकड़ लिया।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप